हिंदी में

पहाड़ी लोग सर्दियों में जरूर खाते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

पहाड़ों व शांत वातावरण में घूमना हर किसी को पसंद होता है। यहां के लोग प्राकृतिक के नजदीक होने के साथ दिखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। असल में, यहां साफ

Share Dispatch:

पहाड़ों व शांत वातावरण में घूमना हर किसी को पसंद होता है। यहां के लोग प्राकृतिक के नजदीक होने के साथ दिखने में बेहद ही सुंदर होते हैं। असल में, यहां साफ वातावरण और खाने की हर चीज बेहद ही प्योर मिलती है। ऐसे में लोग यहां पर उगने वाले पेड़, पौधों, बीजों, फलों व सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि से खास डिशेज बना कर खाते हैं।

ये सभी चीजें यहां पर उगने वाले खास मसालों से तैयार होने से टेस्टी और सेहतमंद होती है। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको पहाड़ों हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खाई जाने वाली खास डिशेज के बारे में बताते हैं। ऐसे में अगर आप कभी पहाड़ी क्षेत्र पर गए तो यहां का स्वाद चखना ना भूलें।

बबरु (पहाड़ी पूरी या कचौड़ी)

Babru (बबरू), a traditional pahadi winter dish

पहाड़ी लोग सर्दियों में खासतौर पर बबरु खाते हैं। इसे आटा, नमक, तेल मिलाकर आटे को गूंथ कर कचौड़ी या पूरी की तरह तेल में डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है।

चैंसू

Chaisu (चैसू), a traditional pahadi winter dish

चैंसू गढ़वाल क्षेत्र में खाई जाने वाली बेहद ही मशहूर डिश है। इसे काले चने की दाल के साथ बनाकर चावल व रोटी के साथ खाया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से इस डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन हैं।

शाकुली (पहाड़ी पापड़)

Shakuli (शकुली), a traditional pahadi winter dish

भोजन के साथ बहुत से लोग पापड़ खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप पहाड़ी पापड़ शाकुली ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आटे, नमक, तेल से मिश्रण तैयार करके उबालते हैं। फिर 2-3 दिन धूप में सुखाया जाता है।

चना मद्रा

Chana Madra (चना मदरा), a Himachali pahadi dish

चना मद्रा हिमाचल के लोगों द्वारा खाई जाने वाली मशहूर डिश हैं। इसे काबुली चना को गाढ़े दही व मसालों में डालकर धीमी आंच पर बनाया जाता है। ऐसे में यह डिश बेहद ही टेस्टी होती है।

सिड्डू

Siddu (सिड्डू), a Himachali pahadi steamed bread

पहाड़ों के लोग सिड्डू को खासतौर पर नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे पहाड़ी रोटी भी कहते हैं। सर्दियों में गर्माहट का अहसास लेने के लिए लोग इसका चाय के साथ सेवन करते हैं।

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *