हिंदी में

साधारण लड़की से रातो रात ‘यूट्यूब सेंसेशन’ बनीं शर्ली सेतिया (Shirley Setia), लुक्स और हॉटनेस के दीवाने हैं युवा

Share Dispatch:

सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी को रातों रात बदल सकता है। यह आप को कभी पता नहीं होता है कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाएगा और आप कब लोगों के पसंदीदा स्टार बन जाएं। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से काफी हिट हो गए थे। यही नहीं, कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी हिट हुई हैं। वह अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं। उन्हीं में से एक हैं शर्ली सेतिया (Shirley Setia) जिन्होंने अपनी अदा से लोगों के दिलों में राज करने के साथ साथ अपने लुक्स के साथ साथ गानों से भी दस्तक दी।

View this post on Instagram

A post shared by Shirley (@shirleysetia)

युवाओ के दिलों पर राज करती हैं शर्ली सेतिया (Shirley Setia)

शर्ली सेतिया (Shirley Setia) यूट्यूब पर हिंदी गाने का कवर रिलीज कर युवाओ के बीच काफी प्रसिद्ध हो गई हैं। शर्ली सेतिया संगीत कार्यक्रमों में लाइव प्रस्तुति भी देती हैं। शर्ली बेहद कम उम्र से ही सोशल मीडिया पर युवाओं के दिलों पर राज करती आ रही हैं। इस साल शर्ली अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म भारत के दमन में 2 जुलाई साल 1995 को हुआ था।

अपने जन्म के कुछ समय बाद ही शर्ली अपने माता पिता के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं। उसके बाद शर्ली ने वहीं अपनी पढ़ाई पूरी की। बता दें, शर्ली ने न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है। इंडो-किवी गायक शर्ली के हिंदी में गाए गये गाने YOUTUBE पर काफी हिट हुए हैं। ‘सनम रे’ गाना उनमें से ही एक गाना है।

Read Also: देखें वीडियो: रात में इतने छोटे और बोल्ड कपड़े पहनकर बाहर निकलीं जाह्नवी कपूर, वीडियो देख हैरान हुए लोग !

View this post on Instagram

A post shared by Shirley (@shirleysetia)

YOUTUBE सेंसेशन शर्ली सेतिया अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस और अदा से सभी का दिल जीत लेती हैं। शर्ली एक्टिंग के साथ साथ एक बहुत ही अच्छी सिंगर भी हैं। उनका गाया गया हर गाना फैंस को बहुत पसंद आता है। शर्ली का हर गाना ट्रेंड लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है।

एक बातचीत के दौरान, शर्ली सेतिया ने खुद बताया था कि ’16 साल की कम उम्र में उन्होंने यू-ट्यूब पर एक गाना डाला था, उसके बाद उनके मन में आया कि खुद के गाने बनाकर यू-ट्यूब पर डालो। इसके बाद धीरे-धीरे यह सफर शुरू हो गया। सबसे पहला गाना जो फेमस हुआ, वह था ‘तुम ही हो… अब तुम ही हो’, जिसने मुझे एक नई पहचान दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Shirley (@shirleysetia)

बता दें की , शर्ली OTT प्लेटफॉर्म NETFLIX की एक फिल्म ‘मस्का’ से अपनी फिल्मों में करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। अब वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ में भी नजर आएंगी।

✦ Share This Editorial Dispatch
Filed under: #Shirley Setia

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *