हिंदी में

Travel Places For Girls: लड़कियों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, सहेलियों संग करें ट्रिप प्लान

Share Dispatch:

Travel Places For Girls: अक्सर देखा होगा कि वीकेंड पर लड़के अपना बैग पैक करते हैं और किसी न किसी ट्रिप पर निकल जाते हैं। लड़के दिन हो या रात आराम से सफर कर लेते हैं। घूमने के लिए उनके पास कई विकल्प होते हैं। वह रोड ट्रिप पर किसी पहाड़ी, जंगल या झील के पास कैंपिंग कर लेते हैं तो कभी किसी दार्शनिक स्थल को घूम आते हैं लेकिन लड़कियों को कोई ट्रिप प्लान करने से पहले काफी तैयारी करनी होती है। घूमने के लिए अच्छी जगह के चयन के साथ ही लड़कियों को सुरक्षित जगह भी तलाश करनी होती है।

डेस्टिनेशन पर आने जाने के लिए मार्ग, परिवहन तो सुरक्षित होना ही चाहिए, साथ ही उस जगह का माहौल भी लड़कियों के लिए सहज हो, इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही लड़कियां जगह का चुनाव करें। गर्मियों की छुट्टियों में अगर गर्ल्स गैंग यानी लड़कियां किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना रही हैं, जान लें लड़कियों के घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।

Travel Places For Girls: लड़कियों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, सहेलियों संग करें ट्रिप प्लान

पुणे

महिलाएं अगर घूमने का प्लान बना रही हैं और किसी सुरक्षित जगह पर जाना चाहती हैं तो इस मौसम में पुणे जा सकती हैं। महाराष्ट्र के पुणे का कल्चर और माहौल आपको जरूर पसंद आएगा। लड़कियां पुणे के पास लवासा सिटी को घूमने भी जा सकती हैं। यहां रहने खाने के लिए कम पैसों में सुरक्षित माहौल मिलता है।

कंचनजंगा, सिक्किम

भारत के सिक्किम में स्थित कंचनजंगा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। लड़कियां एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो कंचनजंगा उन्हें पसंद आएगा। महिलाएं यहां अकेले घूमने के लिए जा सकती है। खूबसूरती के साथ ही सेफ्टी के लिहाज से भी यह जगह अच्छी है। यहां आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकती हैं।

जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

पर्यटकों को अरुणाचल प्रदेश बहुत पसंद आएगा। इस खूबसूरत राज्य में जीरो घाटी नाम की जगह है। लड़कियों के घूमने के लिए जीरो घाटी बेस्ट है। इस खूबसूरत शहर को शांति साधक का स्वर्ग कहा जाता है। यहां चावल की खेती होती है। कम पैसों में आसानी से लड़कियां यहां अकेले घूम सकती हैं और प्रकृति का आनंद ले सकती हैं।

माजुली द्वीप, असम

असम के माजुली द्वीप पर लड़कियां ट्रिप पर जा सकती हैं। जोरहाट शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माजुली द्वीप पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस द्वीप पर सेफ्टी के साथ ही लड़कियों को पूरी तरह से एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *