हिंदी में

फरहान-शिबानी ने बिना फेरों और निकाह के रचाया ब्याह, शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Share Dispatch:

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 19 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने बडे़ ही अनोखे तरीके से शादी की है। इसके साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।

परफेक्ट कपल लग रहे फरहान-शिबानी दांडेकर

फरहान-शिबानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ही परफेक्ट कपल लग रहे हैं। रेड एंड बेज कलर के गाउन में शिबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं फरहान काले रंग का कोट-पैंट पहना जिसमें वे बेहद हैंडसम नजर आए।

अनोखे ढंग से की शादी

फरहान अख्तर और शिबानी की शादी शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई। शादी की खास बात यह है कि उनकी शादी ना हिंदू रिवाज की थी और ना ही दोनों ने निकाह किया। फरहान और शिबानी ने Vow और रिंग सेरेमनी करके एक-दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाई।

इस गाने पर न्यूली मैरिड कपल ने किया डांस

शादी की रस्में निभाने के बाद न्यूली मैरिड कपल ने ‘दिल चाहता है’ के गाने पर डांस किया। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सभी मेहमानों के सामने जमकर डांस करते हुए नजर आए।

कई सेलेब्स हुए शादी में शामिल

ऋतिक रोशन के अलावा बॉलीवुड की कई स्टार्स इस शादी का हिस्सा बने। हैंडसम हंक ऋतिक रोशन अपनी बहन पिंकी और पिता राकेश रोशन के साथ आए थे। इसके साथ ही मशहूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग, जूही चावला जैसे फेमस बॉलीवुड सेलेब्स शादी में नजर आए।

कपल 4 साल से कर रहा था डेट

बता दें, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को पिछले साल सालों से डेट कर रहे थे। आए दिन ये दोनों सोशल मीडिया पर अपनी एक साथ वैकेशन व पार्टी की तस्वीरें शेयर करते ही रहते थे।

Read Also: The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की इस बात से नाराज हैं अक्षय कुमार, ‘बच्चन पांडे’ के प्रमोशन के लिए शो में जाने से…

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *