हिंदी में

प्यार के जाल में फंसा बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Share Dispatch:

प्यार के जाल में फंसाकर पहले शारीरिक संबंध बनाने व बाद में उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एस.एच.ओ. भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक लड़की के पिता ने आकर पुलिस को शिकायत दी कि भार्गव नगर के रहने वाले जतिन कुमार नामक युवक ने उसकी बेटी के साथ पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, बाद में उसे प्यार के जाल में फंसाकर उससे पैसे ऐंठने लगा। उसकी लड़की ने प्यार के चंगुल में फंसकर उसे काफी बार पैसे मदद के तौर पर दे दिए। थोड़ी दिन बाद उसको घुमाने के लिए पहले वह उसे रैस्टोरैंट ले गया जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसे अपने दोस्त के घर ले गया जहां उसने बेटी के साथ रेप किया।

जब नशा टूटने के बाद बेटी की आंख खुली तो आरोपी जतिन कुमार ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी कि उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जब बेटी ने इस बात का विरोध किया तो उसको धमकी दी कि वह अपने परिजनों के गहने उसे लाकर दे। तभी वह फोटो डिलीट करेगा। घबराई बेटी ने डर के मारे घरवालों से गहने लाकर उसको दे दिए। इस दौरान जतिन ने उसके साथ कोई बात नहीं की। बाद में जब बेटी को पता चला कि जतिन के पास उसकी कोई अश्लील फोटो नहीं है, वह उसे फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है तो उसने यह बात अपनी छोटी बहन काे बताई। जब परिजनाें को छोटी बहन के द्वारा इस बात का पता चला तो पुलिस को लिखित शिकायत दी। जहां पुलिस ने आरोपी जतिन कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी जतिन शहर के एक अकाली नेता का भतीजा है ।

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *