हिंदी में

पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाएगा यह देसी सुपरफूड, इस वक्त खाने से मिलेंगे कई फायदे

Share Dispatch:

मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे कई गुण है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाते हैं। खासकर पुरुषों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मखाना खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

मखाने को पोषक तत्व

100 ग्राम मखाने में 350 कैलोरी, 9.7% प्रोटीन, 1.4 मि.ग्रा. आयरन, 76% कार्ब्स, 12.8% पानी, 0.1% हेल्दी फैट, 0.5% सोडियम, 0.9% फॉस्फोरस, 1.4 मि.ग्रा. कैल्शियम, 1.4 मि.ग्रा. विटामिन-बी भरपूर होता है।

किस समय खाएं मखाना

मखाना न केवल यौन संबंधी समस्‍याओं से राहत दिलाने के साथ तनाव भी कम करता है। साथ ही इससे नींद भी अच्छी है। ऐसे में रात को सोने से पहले गर्म दूध में 6-7 मखाना डालकर खाएं। नियमित ऐसा करने से आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

पुरुषों के लिए क्यों फायदेमंद मखाना?

नियमित रूप से मखाना खाने से पुरुषों में टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन (testosterone hormone) का उत्पादन बढ़ता है, जिसे पुरुषत्व हार्मोन भी कहा जाता है। यह शरीर में होने वाली सभी शारीरिक बदलावों में अहम भूमिका निभाता है।

यौन समस्याओं को करे दूर

आयुर्वेद के अनुसार, यह एक ऐसा हर्ब है, जो यौन समस्याओं को दूर करने में मददगार है। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन, मिनरल्स, फैट, फॉस्फोरस होता हैं, जो कामोत्तेजना, लिबिडो, यौन पावर बढ़ाता है।

शुक्राणुओं की क्वालिटी

मखाना शुक्राणुओं की क्वालिटी को भी बेहतर बनाने के साथ उनकी संख्या को बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही नियमित इसका सेवन शारीरिक कमजोरी भी दूर करता है।

मसल्स व बॉडी बनाने में मददगार

बिना वजन बढ़ाए बॉडी व मसल्स बनाना चाहते हैं तो रोज स्नैक्स के रूप में 1 कटोरी मनाखा खाएं। इससे शरीर को प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स व फैट मिलेंगे, जो मसल्स बनाने में मददगार साबित होंगे।

महिलाओं के लिए भी फायदेमंद

परंपरागत रूप से मखानों का इस्तेमाल इंफर्टिलिटी के इलाज में किया जाता है क्योंकि यह न केवल अंगों को चिकनाई देते है बल्कि मर्दानगी से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद भी करते है।

मखाने के अन्य फायदे

  1. मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर मखाना कोलेस्ट्रॉल और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है, जो दिल के लिए फायदेमंद है।
  2. मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  3. इसमें ग्लाइसेमिक इंडैक्स कम होता है, जिससे शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलती है और सुस्ती नहीं होती।
  4. कई शोधों में पाया गया है कि मखाने लिवर को डिटॉक्स करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
  5. मखानों में कम मात्रा में सोडियम व भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता हैं। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेस्ट स्नैक माना जाता है।
  6. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो सुबह-शाम स्नैक्स में मखाना खाएं।
✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *