हिंदी में

इंस्टाग्राम – दुनिया और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियां

Share Dispatch:

अमेरिकी मॉडल और गायिका काइली जेनर हों, भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली या फिर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, इन जैसी कई हस्तियां इंस्टाग्राम से करोड़ों कमा रही हैं। अपनी फोटोग्राफ्स शेयर करना और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझने का बड़ा प्लेटफार्म बन गया है इंस्टाग्राम। युवा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम पहली पसंद बनता जा रहा है।

आइए जानते हैं इंस्टाग्राम की पूरी कहानी और आप कैसे बन सकते हैं इससे करोड़पति

इंस्टाग्राम की कहानी और इसकी शुरुआत

तारीख 6 अक्टूबर साल 2010 को इंस्टाग्राम की लॉन्चिंग हुई, संस्थापक और सीईओ केविन सिस्ट्रोम हैं। जो आज करीब एक बिलियन से भी ज्यादा लोगों और दुनिया की मशहूर सेलिब्रिटीज की खास पसंद हैं। इंस्टाग्राम ने तस्वीर को शेयर करने से लेकर उसके प्रस्तुत करने के स्टाइल को ही बदल दिया। एप्पल एप के माध्यम से इसकी शुरुआत हुई थी। मकसद था मोबाइल फोटोग्राफी को नए अंदाज में पेश करना।

  • युवाओं की पहली पसंद बन गया है इंस्टाग्राम।
  • इंस्टाग्राम का नाम इंस्टेंट और टेलीग्राम को मिलाकर बनाया गया है।
  • इंस्टाग्राम की खास बात यह है कि आप बिना पर्सनल जानकारी दिए इस पर अपनी तस्वीर शेयर कर सकते हैं।
  • लॉन्चिंग के 9 महीने बाद ही इंस्टाग्राम के 7 मिलियन यूजर्स हो गए थे।
  • साल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को 6415 करोड़ में खरीद लिया था।
  • 2019 में इंस्टाग्राम ने इसके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 700 करोड़ हो गई और इसके साथ ही इंस्टाग्राम ने ट्विटर और स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया है।
  • मगर केविन सिस्ट्रोम की देखरेख में इंस्टा एक इंडीपेंडेंट कंपनी जैसा ही चलता है।

परिचय: केविन सिस्ट्रोम

  • केविन सिस्ट्रोम का जन्म 30 दिसंबर 1983 में हुआ था।
  • इनकी मां जिपकार मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं।
  • केविन सिस्ट्रोम के पिता टीजेएक्स नाम की कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसीडेंट थे।
  • स्कूल के समय से ही केविन सिस्ट्रोम कंप्यूटर प्रोग्रामिंग को बहुत पसंद करते थे, खासकर कंप्यूटर गेमिंग को।
  • टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी दिलचस्पी उनकी मां जिपकार के कारण बढ़ती गई।
  • जब केविन कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने कंप्यूटर साइंस को चुना मगर बाद में मैंनेजमेंट साइंस और इंजीनियरिंग प्रोग्राम की तरफ उनका रुझान बढ़ता चला गया।
  • केविन पढ़ने में बहुत होनहार थे और उन 12 स्टूडेंट्स में से एक थे जिनका चयन स्टेडफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रोग्राम में हुआ और यहां पर उन्हें पहली बार स्टार्टअप के बारे में अनुभव हुआ।
  • साल 2006 में केविन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर गूगल से की थी।
  • केविन सिस्ट्रोम ने गूगल कैलेंडर, जीमेल और स्प्रेडशीट आदि पर काम किया।
  • साल 2009 में केविन सिस्ट्रोम की जिंदगी में बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने nextstop.com नामक स्टार्टअप में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।
  • केविन ने ‘बर्बन’ नाम के आइडिया पर काम करना शुरू किया जो कि फोरस्कॉयर और फ्लिकर का मिलाजुला रूप था। यह ऐसा ऐप था जिसपर यूजर्स अपनी लोकेशन पर आधारित तस्वीरें शेयर कर सकते थे।
  • इस प्रोजेक्ट में उन्हें 500,000 डॉलर की फंडिंग मिली।
  • तस्वीर को खूबसूरत बनाने के लिए उसके फिल्टर पर भी काम किया गया।
  • शुरुआत में यह ऐप केवल आईफोन यूजर्स के लिए थी।
  • दिन रात की मेहनत के बाद 6 अक्टूबर 2010 को इंस्टाग्राम लॉन्च हुआ।
  • फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने केविन सिस्ट्रोम को ऑफर भी दिया था।
  • ट्विटर ने भी 500 डॉलर मिलियन में इंस्टा को खरीदने का ऑफर केविन सिस्ट्रोम को दिया था।

इंस्टाग्राम की करोड़पति हस्तियां, जो बन गए इंस्टा से करोड़ों के मालिक

इसमें अमेरिकी मॉडल काइली जेनर पहले पायदान पर हैं।

  • रैंक-1
  • नाम- काइली जेनर
  • देश -अमेरिका
  • पेशा- मॉडल और बिजनेस वुमन
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 8.73 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 163 करोड़

दूसरे पायदान पर हैं अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे

  • रैंक- 2
  • नाम- एरियाना ग्रांडे
  • देश – अमेरिका
  • पेशा- गायक
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 6.86 करोड़ लगभग
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 176 करोड़

तीसरे स्थान पर हैं फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

  • रैंक- 3
  • नाम- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  • देश – पुर्तगाल
  • पेशा- फुटबॉलर
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 6.72 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 205 करोड़

चौथे नंबर पर है किम कार्दशियन

  • रैंक- 4
  • नाम- किम कार्दशियन
  • देश – अमेरिका
  • पेशा- मॉडल और अभिनेत्री
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- 6.27 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 161 करोड़

पांचवें नंबर पर हैं सेलेना गोम्स

  • रैंक- 5
  • नाम- सेलेना गोम्स
  • देश – अमेरिका
  • पेशा- गायिका और अभिनेत्री
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 6.11 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 169 करोड़

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स किस टॉप स्टार्स और सेलिब्रिटी के हैं

पहले पायदान पर हैं प्रियंका चोपड़ा

  • रैंक- 1
  • नाम- प्रियंका चोपड़ा
  • पेशा- अभिनेत्री
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 4.2 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 42 करोड़

दूसरे पायदान पर हैं दीपिका पादुकोण

  • रैंक- 2
  • नाम- दीपिका पादुकोण
  • पेशा- अभिनेत्री
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 3.67 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 3.67 करोड़

तीसरे स्थान पर हैं क्रिकेट प्लेयर विराट कोहली

  • रैंक- 3
  • नाम- विराट कोहली
  • पेशा- क्रिकेटर
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 3.6 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 3.6 करोड़

चौथे नंबर पर है अनुष्का शर्मा

  • रैंक- 4
  • नाम- अनुष्का शर्मा
  • पेशा- अभिनेत्री
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 2.5 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 2. 5 करोड़

पांचवें नंबर पर हैं रणवीर सिंह

  • रैंक- 5
  • नाम- रणवीर सिंह
  • पेशा- अभिनेता
  • प्रति इंस्टा पोस्ट कमाई- लगभग 2.45 करोड़
  • कुल फॉलोअर्स- लगभग 2.45 करोड़

बड़े काम की हैं ये टिप्स

इस ऐप की सहायता से आप पैसे भी कमा सकते हैं। इंस्टाग्राम का प्रयोग करके बहुत लोग करोड़ों भी कमा रहे हैं। जानिए इंस्टाग्राम से आप भी कैसे पैसे कमा सकते हैं-

प्रभावी विजिटिंग कार्ड बदल देगा आपकी पहचान

इंस्टाग्राम की मदद से आप प्रभावी विजिटिंग कार्ड और बिजनेस कार्ड तैयार कर सकते हैं। फैशन, आर्ट एंड क्राफ्ट तमाम चीजों के लिए इंस्टा बहुत कारगर माध्यम है।

मजबूत हैशटैग्स का प्रयोग करें

इसका बहुत बड़ा महत्त्व है, क्या हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और आपका काम उससे जुड़ा है तो उसका प्रयोग करें। हैशटैग के चयन और उसके प्रयोग को थोड़ा वक्त दीजिए।

इंस्टाग्राम के फीचर स्टोरीज का प्रयोग करें

यह बहुत कारगर फीचर है। इसमें 24 घंटे तक आपकी स्टोरी रहती है। शॉर्ट वीडियोस की मदद से आप अपने को अच्छा एक्सपोजर दे सकते हैं।

एक दमदार थीम के साथ शुरू करें इंस्टाग्राम

‘सेलेक्टिव और इफेक्टिव’ विचार के साथ इंस्टा का हैंडल बनाए। हर चीज डालने की जगह चुनिंदा और उपयोगी तस्वीर या वीडियो का प्रयोग करें।

इंस्टाग्राम पर आने से पहले कुछ सवाल जरूर अपने आप से पूछे

  • आपका मकसद क्या है ?
  • यहां आपका ऑडियंस क्या होगा?
  • आप किस चीज का प्रमोशन करना चाहते हैं ?
  • क्या आपका प्रोफाइल उसके अनुरूप है ?

प्रभावशाली इंस्टाग्राम हैंडलर बनें

आप जो पोस्ट कर रहे हैं क्या उसकी मदद से कोई कंपनी अपने यूजर्स तक पहुंच रही है।

अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो सोशल मीडिया पर युवा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ऐसी कंपनी आप के साथ करार भी कर सकती है।

(इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर आप शुरुआत करें।)

दरअसल, अलग-अलग कंपनियां इन स्टार्स को इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्ट्स इंडोर्स करने की खातिर पैसे देते हैं। इसके लिए ये स्टार फीस चार्ज करते हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष के लिए वोट किया गया

✦ Share This Editorial Dispatch
Filed under: #Anushka Sharma #Ariana Grande #Cristiano Ronaldo #Deepika Padukone #Instagram #Kim Kardashian #Kylie Jenner #Priyanka Chopra #Ranveer Singh #Selena Gomez #Virat Kohli

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *