हिंदी में

ब्रेस्ट सैगी ना हो जाए इसलिए आप भी रात को पहनकर सोती हैं ब्रा तो जान लें इससे क्या होगा

Share Dispatch:

रात को ब्रा पहनकर सोने और ना सोने को लेकर हर महिला का अलग तर्क है कोई ब्रेस्ट सैगी ना हो जाए इसलिए इसे पहनकर ही सोती है तो कोई महिला इसे उतार कर कंफर्टेबल होकर ही सोना पसंद करती हैं लेकिन इस बारे में रिसर्च क्या कहती हैं हर महिला को जानना जरूरी है और रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रा को उतार कर ही सोना चाहिए नहीं तो एक नहीं कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं अब आप सोचते होंगे कि ब्रा ना उतारने से कैसा नुकसान तो चलिए आपको बताते हैं इसके बड़े नुकसान

पहला सबसे पड़ा प्रभाव रक्त प्रवाह पर

ज्यादातर महिलाएं फिटनेस के लिए अंडरवायर ब्रा पहनना काफी पसंद कर रही हैं लेकिन यह ब्रा खून के दौरे पर असर डालती हैं। वायर के चलते ब्रेस्ट के आसपास के मसल्स सिकुड़ जाते हैं जिससे नर्वस सिस्टम पर नुकसान पहुंचता है। ऐसा हैल्दी व टीनएज लड़किया ज्यादा करती हैं बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं, जिसे वह रात को पहने ही रखती हैं इससे ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है इसलिए इसे रात को उतार कर ही सोने की सलाह दी जाती है ताकि ब्लड सर्कुलेशन सही से हो।

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

वैसे तो इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि ब्रा पहनकर सोने के चलते ब्रेस्ट कैंसर हुआ हो लेकिन ऐसा माना जाता है कि ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का खतरा बढ़ सकता है। वायर और फैंसी ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।

गलत साइज की ब्रा सेहत के लिए नुकसानदायक

बहुत सी महिलाएं अपने साइज से एक साइज कम की ब्रा पहनना पसंद करती हैं लेकिन गलत साइज की ब्रा आपके फिगर के साथ आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सारा दिन एक जगह पर स्किन कसे रहने से ब्लड सर्कुलेशन भी रुकती हैं। वहीं गर्मियों में खुजली, इरिटेशन दबाव यहां तक कि पसीना आने से स्किन पर नमी जमा होने लगती हैं जिससे फंगल इंफैक्शन की समस्या भी हो सकती हैं।

रात को ब्रा पहनने से गांठ व खुजली की समस्या

रात को ब्रा पहनकर सोते से हुक और स्ट्रैप त्वचा में धंस सकते हैं जिससे स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है। अगर आप लंबे समय तक ब्रा पहने रहती हैं तो ब्रेस्ट में गांठ भी बन सकती है।

नींद में पड़ता है खलल

रात को टाइट ब्रा आपकी नींद में भी खलल डालती हैं आप सोने में काफी असहज महसूस करती हैं जिससे नींद भी प्रभावित होती हैं जो आपके स्वास्थ पर इफेक्ट डालती हैं इसलिए रात को सोने से पहले इसे उतार कर ही सोएं।

-इसी के साथ पॉलिएस्टर जैसी सिंथेटिक कपड़े से बनी फैंसी ब्रा पहनने से बचें। कॉटन की सही साइज की ब्रा पहनें। हां आप कभी कभार फैंसी ब्रा पहन सकती हैं और रात को पहनकर सो भी सकती हैं लेकिन रोजाना ऐसा करना सेहत के लिए घातक हो सकता है।

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *