हिंदी में

बॉडी को शेप में रखने के लिए जान्हवी कपूर लेती है यह स्ट्रिक्ट Diet, आप भी करें फाॅलो

Share Dispatch:

Janhvi Kapoor Die: बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अकसर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्‍म ‘धड़क’ से बाॅलीवुड में डेब्यू में करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्‍सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार उन्हें जिमवियर में भी स्पॉट किया जाता है।

बेहतरीन एक्टिंग के साथ जान्हवी फिटनेस फ्रीक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी को अपना वर्कआउट सेशन मिस करना पसंद नहीं है। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले जाह्नवी कपूर थोड़ी मोटी थीं, लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने अपना वर्कआउट और डाइट से काफी वेट लाॅस किया। आईए जानते हैं जाह्नवी कपूर का क्या है डाइट प्लान-

View this post on Instagram

A post shared by Bolly Babes (@fashionflavoursmagazine)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेकफास्‍ट में जाह्नवी ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर, ओट्स या फिर एग वाइट लेती हैं।

वहीं लंच में जाह्नवी को घर का खाना पसंद है, जिसमें दाल चावल या रोटी शामिल होती है।

इसके साथ ही डिनर को जाह्नवी एकदम लाइट रखती हैं, जिसमें वो उबली सब्‍जियां या फिर सूप लेती हैं, इसके अलावा जान्हवी डिनर में फिश भी खाना पसंद करती है। वो सोने से लगभग 3 घंटे पहले ही अपना डिनर कर लेती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bolly Babes (@fashionflavoursmagazine)

हफ्ते का वर्कआउट प्लान

अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए जान्हवी कपूर हफ्ते में 4 दिन कार्डियो, वेटलिफ्टिंग, प्‍लांक और क्रंचेज करती हैं। इसके साथ ही वह स्‍विमिंग या जॉगिंग करना भी पसंद करती हैं। इसके अलावा जान्हवी रोजाना 8-10 गिलास पानी पीती हैं. साथ ही चीनी से बनी चीजों और जंक फूड से दूर रहती हैं।

✦ Share This Editorial Dispatch

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *