हिंदी में

बोनी कपूर के घर में दो और लोग निकले कोरोना संक्रमित, जान्हवी और खुशी की रिपोर्ट आई

Share Dispatch:

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर में एक हाउस हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बोनी कपूर, उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर में रहने वाले दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जिनमें दो और लोग संक्रमित पाए गए। जबकि बाकी अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू नाम के सहायक की तबीयत शनिवार से ही खराब चल रही थी। टेस्ट कराने पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। इस बारे में तुरंत सोसाइटी को सूचना दी गई जिन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दी।

चरण साहू के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर के सभी लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था, जिसके बाद सभी का टेस्ट कराए जाने का फैसला लिया गया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि घर के दो और सहायकों को भी कोरोना है।

इस बारे में बात करने पर बोनी कपूर ने बताया था कि वह अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ घर पर स्वस्थ व सकुशल हैं। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, वे कहीं बाहर भी नहीं निकले हैं। बोनी कपूर ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारा स्टाफ का ये शख्स भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के चलते हम लोगों को जो भी आवश्यक कदम स्थानीय प्रशासन ने सुझाए हैं, हम उन पर अमल कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर बोनी कपूर ने कहा, ‘बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं। मेरे स्टाफ के अन्य सदस्य भी एकदम ठीक हैं। तत्काल रिस्पॉन्स के लिए हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं। हम बहुत संजीदगी से बीएमसी और मेडिकल टीम द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

लॉकडाउन के बीच समंदर के बीच राधिका ने की स्कूबा डाइविंग, यूजर्स बोले-‘वाओ.. शुक्रिया बहुत बुरा महसूस कराने के लिए’

✦ Share This Editorial Dispatch
Filed under: #Janhvi Kapoor

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *