Indian Recipesहिंदी में

गुजरात स्पेशल: खमन ढोकला रेसिपी

भारत देश में अलग - अलग संस्कृति व धर्मों के लोग रहते हैं। बात अगर खाने की करें तो गुजरात का खाना दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां का ढोकला लोग बेहद शौक से

Share Dispatch:

भारत देश में अलग – अलग संस्कृति व धर्मों के लोग रहते हैं। बात अगर खाने की करें तो गुजरात का खाना दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां का ढोकला लोग बेहद शौक से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गुजराती खाना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको गुजरात स्पेशल खमन ढोकला बनाना सिखाते हैं…

सामग्री:

बैटर के लिए:

  • बेसन- 1 कप
  • दही- 1/4 कप
  • सूजी- 1 बड़ा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच
  • पानी- 3/4 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए:

  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • करी पत्ता- 15-20
  • चीनी- 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों के दाने- 1/2 छोटा चम्मच
  • साबुत जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल- 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • पानी- 1/3 कप
  • हरी मिर्च- 4 (लंबाई में कटी)
  • धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
  • नारियल- 2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)

विधि:

  1. सबसे पहले एक बाउल में सारा बैटर डालकर मिलाएं।
  2. अब स्टील के बर्तन को तेल से ग्रीस कर उसमें बैटर डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर भांप से पकाएं।
  3. तैयार ढोकले में चाकू डालकर चैक करें। अगर चाकू में बैटर लगा आया तो इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं।
  4. एक पैन में तेल गर्म कर हींग और सरसों भूनें।
  5. अब उसमें करी पत्ता, जीरा, तिल और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
  6. तड़के में पानी और चीनी डालकर 1 मिनट तक पका।
  7. तैयार तड़के को ढोकले पर डालकर धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।
✦ Share This Editorial Dispatch
Filed under: #Gujarat Special

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *