हिंदी में

आजीवन साथ के लिए नई रिलेशनशिप में इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें

Share Dispatch:

किसी भी नई रिलेशनशिप में खासकर लड़कों को अपनी प्रेमिका से तालमेल बिठाने में परेशानी आती है। प्रेमिका किस बात से प्रभावित होगी और किस बात से नाराज हो जाएगी, यह शुरू-शुरू में मालूम करना मुश्किल होता है। कई बार नई रिलेशनशिप में प्रेमिका को प्रभावित करने की चाहत में लड़के कुछ गलती कर जाते हैं।

आइए जानते हैं पांच ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है:

प्राय: देखा जाता है कि लड़कियों को आमतौर पर खुशमिजाज लड़के पसंद होते हैं, जो हंसी-मजाक करते हों और अपनी बातों से सामने वाले को खुश कर सके। ऐसे में अगर आप उनसे मिलने पर कुछ वक्त हंसी मजाक करें, तो यह आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा।

किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे को अहमियत देना बहुत मायने रखता है। अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे को सुनना और समझना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो अपनी प्रेमिका की बातों को गंभीरता से सुनना और उन्हें अहमियत देना सीखें।

अगर आप अपनी प्रेमिका के साथ अच्छा रिलेशनशिप चाहते हैं, तो शुरुआत से ही उन्हें सम्मान देना सीखें। कई बार ऐसा होता है कि किसी छोटी सी बात पर लड़के झुंझला जाते हैं और अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। ऐसा करना आपके रिलेशनशिप में खटास ला सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

जिस तरह लड़कों को अपना पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, वैसे ही लड़कियों को भी इसकी जरुरत होती है। अगर आप अपने अपने दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, समय बिताना पसंद करते हैं और कभी अकेला रहना पसंद करते हैं, तो लड़कियां भी यही उम्मीद करती हैं। इसलिए उन्हें पर्सनल स्पेस जरूर दें।

गलतियां किससे नहीं होती, लेकिन उन गलतियों पर झुंझलाना आपके रिलेशन पर भारी पड़ सकता है। अगर प्रेमिका ने कोई गलती कर भी दी है, तो अवसर देखकर प्यार से उसे, उसकी गलती बताएं। गलती बताते वक्त तेज आवाज में बात न करें और सुधार का तरीका भी बताएं।

कितनी बार बनाने चाहिए शारारिक संबंध?

✦ Share This Editorial Dispatch
Filed under: #Relationship

✦ Related Stardom Stories

✦ Leave an Editorial Reply

Your email address will remain confidential. Mandatory fields are marked *